फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाद-विवाद में आलिया, माहिरा, मुश्ताक और अशरफ बने विजेता

विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई विंग के कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाषण देता छात्र। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लीड काॅन्वेंट स्कूल में हमारे जीवन में बढ़ता मोबाइल का प्रयोग विषय पर पक्ष और विपक्ष में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पक्ष में नौ व विपक्ष में 13 विद्यार्थियों ने बात रखी। संगठन की संस्थापक डॉ.नमिता सिंह ने बताया कि मोबाइल दैनिक जीवन में बच्चों से लेकर बड़ों तक अपनी पैठ बना चुका है। वह किस तरह से आराम के साथ-साथ एक मुसीबत भी बनता जा रहा है। बच्चों ने यह बहुत ही अच्छे ढंग से बताया है।
हमें मोबाइल का प्रयोग हर समय नहीं करना है। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, प्रधानाचार्य तराना जमाल ने विचार रखे। इस बीच निर्णायकों ने परिणाम घोषित किए। इसमें माहिरा खान व आलिया को प्रथम, मुगीस अंसारी व अक्षत शुक्ला को द्वितीय व शौर्य प्रताप व लक्ष्य ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विपक्ष में बात रखने वाले सैयद मुश्ताक रेहान व मोहम्मद अशरफ ने प्रथम, श्रेष्ठ कुमार व आर्यन यादव ने द्वितीय व जन्नत फातिमा व अजीरा फातिमा ने तृतीय स्थान पाया। मीनू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विम्मी सैनी, महिमा शुक्ला का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें