शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर रविवार को क्रिकेट मुकाबले में शाहजहांपुर वेटरन ने फरीद क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फरीद क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 152 रन बनाए। हर्ष शुक्ला ने 64 व अभिनव राठौर ने 31 रनों की पारी खेली। वेटरन टीम की ओर से कप्तान मनोज यादव ने दो विकेट हासिल किए।
जवाब में शाहजहांपुर वेटरन टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इरफान ने 32, अनुज गुप्ता ने 39 और कमल ने नाबाद 28 रन बनाए। फरीद अकादमी की ओर से प्रतीक राणा ने तीन, अदनान ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच कप्तान मनोज यादव रहे। इससे पहले मैच का शुभारंभ शाहजहांपुर वेटरन के सह सचिव मयूर खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संवाद
क्रिकेट : अंडर-23 में आकाश का फाइनल ट्रायल के लिए चयन
शाहजहांपुर। लखनऊ में हुए अंडर-23 के जोनल ट्रॉयल में जिले के 11 खिलाड़ियों में आकाश गुप्ता का चयन कानपुर में होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए हो गया है। यहां पर बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें मैचों में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जहां से उत्तर प्रदेश की टीम में पहुंचने का रास्ता खुलेगा।
पिछले सप्ताह जोनल ट्रॉयल में जिले के 11 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया था। इसमें छह बल्लेबाज, गेंदबाज व ऑलराउंडर शामिल थे। सभी के खेल को देखने के बाद बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज आकाश गुप्ता का चयन फाइनल ट्रायल के लिए किया गया है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि कमला क्लब कानपुर में फाइनल ट्रॉयल होगा। उसके बाद मैचों में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। संवाद
राज्यस्तरीय शतरंज व क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का चयन
शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय शतरंज व क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य राखी मिश्रा ने बताया कि शतरंज में अंडर 14 में अनंत शर्मा का चयन अलीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्रिकेट में अंडर-17 में आस्था भारती, अर्पिता सक्सेना, आराध्या राठौर और अंबिता का चयन कानपुर के लिए हुआ है। कोच प्राची त्रिवेदी व टीम मैनेजर मनीषा दुबे को बेहतर मार्गदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया गया। प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संवाद