फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 370 और 35 ए को लेकर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने के साथ ही जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सोमवार सुबह एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग तेज करने के साथ ही हर समय अलर्ट रहने को कहा है। वहीं बाद में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर भी एसपी व पुलिस टीम के साथ चेकिंग को निकले। पुलिस की नजर कांवड़ियों वाले रूट पर विशेष तौर पर रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक के बाद यूपी के सभी जिलों के साथ ही शाहजहांपुर जिले को भी हाईअलर्ट पर रखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी गई। यूं तो कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी लेकिन जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने के संकेत के साथ जैसे ही हाईअलर्ट का आदेश डीएम-एसपी को मिला, इसके तुरंत बाद सभी थानों को वायरलेस से सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया। शहर में डीएम, एसपी, सीडीओ ने कांवड़ यात्रा के रूट बरेली मोड़, कांट जलालाबाद रोड का निरीक्षण करने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजार बहादुरगंज, घंटाघर, सदर बाजार, खिरनीबाग चौराहा, हथौड़ा चौराहा, हरदोई बाईपास, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों पूछताछ के साथ ही उनकी व उनके सामान की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं जलालाबाद, अल्हागंज, मदनापुर, कांट, कटरा, तिलहर आदि थाना क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट के चलते चेकिंग की गई।
संवेदनशील इलाकों में सिविल ड्रेस में तैनात रहे पुलिस कर्मी
संवेदनशील इलाकों में एहतियात बरतते हुए एसपी ने सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जो कुछ लोगों के बीच या उनके पास खड़े होकर इस बात की टोह ले रहे हैं कि कहीं कुछ गलत तो होने वाला नहीं है। पुलिस का सबसे अधिक टारगेट कांवड़ यात्रा रूट और रोडवेज व बस स्टैंड व शहर के अंदर भीड़-भाड़ इलाकों पर रहा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर को लेकर आए केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वह डीएम के साथ खुद चेकिंग पर निकले हैं और सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा रूट पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें