फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट पर आरपीएफ: प्लेटफार्म, ट्रेनों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के साथ स्वतंत्रता दिवस और ईद उल अजहा की तैयारियों के बीच आरपीएफ अलर्ट पर है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद एहतियात और बढ़ा दी गई। रेलवे सुरक्षा बल ने दिन भर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म तक खंगाले गए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर पहले से ही रेलवे सुरक्षा बल सतर्कता बरत रहा था। सोमवार को बड़ा मूवमेंट रहा। आरपीएफ और जीआरपी ने आने-जाने वाली ट्रेनों के कोचों को खंगाला। प्लेटफार्म पर भी संदिग्धों की तलाश की गई। मेटल डिटेक्टर के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पार्सल ऑफिस को भी खंगाला गया। इसके साथ रिजर्वेशन ऑफिस, टिकट बुकिंग विंडो, सर्कुलेटिंग एरिया में भी सघन चेकिंग की गई। आरपीएफ ने रोजा जंक्शन पर भी चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, चेकिंग अभियान के दौरान कुछ खास हाथ नहीं लगा। कमांडेंट वीके सिंह ने बताया कि सावन महीने चल रहा है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस और ईद उल अजहा की तैयारी भी है। इसको लेकर एहतियात बरती जा रही है। टीमें बनाकर रेल ट्रैक की भी पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें