फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना की चौथी लहर के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। ऐसी स्थिति में जनपद में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की निगहबानी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। उनसे संपर्क कर कोविड की जांच कराई जा रही है। दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड आदि राज्यों से आने वाले लोगों से स्वास्थ्यकर्मी संपर्क साधने के बाद उनकी सैंपलिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोविड के लक्षण नजर आने पर कोई भी व्यक्ति जांच करा सकता है। स्थानीय और बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है। बाहर से आने वालों की लिस्ट निकालकर उनसे संपर्क साधने के बाद जांच कराते हैं। विदेश से आने वालों पर निगाह रखी जा रही है।
आज से लगाई जाएगी वैक्सीन
टीकाकरण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 अप्रैल को आरआई वैक्सीनेशन के साथ 12 से 14 वर्ष व 15 से 17 वर्ष की सेकेंड डोज व 60 साल से ऊपर वालों के प्री-कॉशन डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें