फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराबी करते हैं झगड़ा, ठेका हटवाने के लिए पहुंचे कलक्ट्रेट

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेहमानशाह मोहल्ले में शराब के ठेके के कारण अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने से महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि मेहमानशाह मोहल्ले में शराब का ठेका है, जहां पर शाम ढलते ही शराबी नशे में झगड़ा करते हैं। इससे आसपास से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण बाजार में आने वालीं महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करतीं हैं। ठेके का लाइसेंस मोहल्ला अब्दुल्लागंज का है जिसे मोहल्ला मेहमानशाह से हटाया जाए।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने मोहल्ला मेहमानशाह में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में व्याप्त कठिनाइयों के निस्तारण की मांग भी की। निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, सीमा गौतम, नसीम, इरशाद खान, अनुभव कटारिया, फरमान, मोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें