फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सहकारी समितियों पर 24 घंटों में पहुंच जाएगी डीएपी : राठौर

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक ​​​स्थित नमो सभागार में कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देते सभापति डीपीएस राठौर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय स्थित नमो सभागार में शनिवार को सभापति डीपीएस राठौर और संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, बरेली राजेश कुमार ने बैंक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि जनपद में खाद, डीएपी की कोई कमी नहीं है। सभी बी पैक्स पर अगले 24 घंटे में खाद और डीएपी पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बैंक की प्रगति का 2019 -20 तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके सात वर्ष के कार्यकाल में अंश पूंजी में 121 प्रतिशत, निक्षेप में 42 प्रतिशत, कार्यशील पूंजी में 120 प्रतिशत, ऋण वितरण में 44 प्रतिशत, वसूली में 41 प्रतिशत, इनवेस्टमेंट में 290 प्रतिशत, शुद्ध लाभ में भी कई गुना वृद्धि हुई है।
इसके अलावा एनपीए में लगभग चार प्रतिशत का सुधार आया है। मुख्य वक्ता राजेश कुमार सिंह ने डीसीबी शाहजहांपुर द्वारा प्रबंधकीय व्यय और सीआरएआर में आरबीआई के मानक के अनुसार सुधार किया है। सभी पैक्स और बैंक शाखाओं ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद की 94 समितियां कंप्यूटराइजेशन के लिए चयनित की गईं हैं। इन समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इन समितियों के माध्यम से केवल 40 प्रतिशत खाद व डीएपी का ही वितरण सहकारिता विभाग द्वारा किया जाता है।
शतप्रतिशत वसूली करने वाले सत्यप्रकाश सक्सेना, जफरूल हसन, उपेंद्र पाल, हरिओम शुक्ला पैक्स सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, एडीसीओ आनंद श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें