फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के दिन शराब बेची तो निरस्त होगा लाइसेंस 

Wed, 01 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेल्समैन को लाल कार्ड जारी कर दी हिदायत
विज्ञापन

होली के दिन धीमी आवाज में बजेंगे डीजे

होली पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने डीजे और शराब सेल्समैन की बैठक सदर, चौक कोतवाली और आरसी मिशन थाने में बैठक ली। सीओ सिटी ने सभी को रेड कार्ड जारी करते हुए हिदायत दी कि यदि शांति या कानून व्यवस्था में खलल पड़ा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर ढ़ाई बजे सदर बाजार कोतवाली में क्षेत्र के सभी डीजे मालिकों को शराब सेल्समैनों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। डीजे स्वामियों से कहा कि परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं, इसलिए कोई भी तेज आवाज मेें और रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजाएगा। डीजे बजाने से परीक्षार्थियों को दिक्कत होगी। उनकी पढ़ाई में व्यवधान होगा। इसी के साथ उन्होंने शराब सेल्समैनों से कहा कि होली पर्व पर बंदी के दिन चोरी-छिपे शराब बेचने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और यदि शराब की दुकान खुली मिली तो लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी अमल में लायी जाएगी। इसके बाद सीओ सिटी ने चौक कोतवाली और फिर आरसी मिशन थाने में भी डीजे स्वामियों और शराब सेल्समैनों के साथ बैठक कर उन्हें इसी तरह की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
अक्सर सुनने में आता है कि बंदी के दिन शराब सेल्समैन दुकानें बंद करने के बाद उसके आसपास चोरी छिपे शराब बेचते रहे हैं, इसलिए इस बार ऐसा न हो, इसके लिए उनके साथ  बैठक करके उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी है। डीजे वालों से भी तेज आवाज और देर रात तक डीजे न बजाने की हिदायत दी गई है। दोनों को रेड कार्ड भी जारी किए गए हैं। -- अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें