स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र अक्षत वर्मा के जेआरएफ में 85वीं रैंक हासिल करने पर उत्सा
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र अक्षत वर्मा ने लाइफ साइंस विषय में सीएसआईआर नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण कर अखिल भारतीय स्तर पर 85वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा में देशभर से 67,650 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि अक्षत ने वर्ष 2025 में वनस्पति विज्ञान से एमएससी की परीक्षा गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की थी। बीएससी में भी वह कॉलेज के शीर्ष तीन विद्यार्थियों में शामिल रहे। उनकी उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने अक्षत और वनस्पति विज्ञान विभाग को आशीर्वाद दिया।
सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, मीडिया सहसमन्वयक शिशिर शुक्ला आदि ने उत्साह बढ़ाया। संवाद