फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
‌विरोध - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताआें ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान रोड जाम कर दिया गया। रिहाई की पुष्टि होने के बाद सपाई शांत हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से जनपद औरेया में पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे, उन्नाव में उन्हें योगी सरकार ने गिरफ्तार करवा लिया गया। यह तानाशाही वाला रवैया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अखिलेश यादव की लोकप्रियता से बुरी तरह से भयभीत हो चुकी है और लोकतंत्र की हत्या करने पर अमादा है। उन्होंने कहा कि जब तक अखिलेश को रिहा नहीं किया जाता, जिले के सपा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता तानाशाह योगी  सरकार के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग न तो जेल जाने से डरते हैं और न ही संघर्ष करने से पीछे हटते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी मुखिया के  साथ चट्टान की तरह खड़ा है। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में जब उन्हें अखिलेश की रिहाई की पुष्ट खबर दी गई, तब सपाइयों ने जाम खोला।
इस अवसर पर डॉ. नवनीत यादव, मुनीश सिंह, हिमांशु वाजपेयी, कपिल वर्मा, पंकज वर्मा, पिंटू तिवारी, जीशान खां, श्यामजी शुक्ला, हफीज अंसारी, निशांत यादव, हाजी शब्बू, अनस इकबाल, ओमगुप्ता, जितेंद्र यादव, अजयपाल सिंह, सिद्दीक खां, रजी मंसूरी, गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा, कामरान, गोपाल अग्निहोत्री, आसिफ, रामदीन वर्मा, जवाहर सिंह टुटेजा, सोनू मौर्य, डॉ. जफर, दीपक सक्सेना, आसिफ कुरैशी, नरेंद्र वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें