फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने छापेमारी कर तलाशे चाइनीज अंडे

Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों से बाजार में प्लास्टिक वाले चाइनीज अंडों की बिक्री का मामला गूंजने के बाद प्रदेश सरकार भी जन स्वास्थ्य गंभीर खतरे में डालने वाले ऐसे अंडों की धरपकड़ को लेकर सचेत हो गई है। इस बारे में शासन स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके अंडा के चार नमूने सील कर जांच को भिजवाए। 
विज्ञापन

प्लास्टिक के कथित अंडों के बारे में विभिन्न माध्यमों से प्रचारित किया जा रहा है कि उनसे आमलेट बनाने पर प्लास्टिक जलने जैसी दुर्गंध आती है। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे कृत्रिम अंडे फोड़कर तवा पर डालने के बाद उसका साइज सिकुड़ने लगता है जबकि आमतौर पर अंडा गर्म किए जाने पर उसका आकार बढ़ जाता है। 
इस तरह की चर्चाओं को खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त शकील अहमद ने गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को सर्कुलर जारी कर अंडा की दुकानों पर छापेमारी करने के आदेश दिए। अपर आयुक्त का आदेश बृहस्पतिवार को पहुंचते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का दस्ता बाजारों में सक्रिय हो गया। उन्होंने खिरनीबाग में जेल के पीछे अंडों का थोक व्यवसाय करने वाले रवींद्र सिंह और पुलिसलाइन के पास मेसर्स शकील एग सेल्स पर छापा मारा। 
विज्ञापन

वहां से अधिकारियों ने विक्रेताओं के समक्ष अंडा के दो नमूने सील किए। बाद में लाल इमली चौराहा के मेसर्स एक्सल एग सेल्स पर छापा मारा। प्रतिष्ठान के बोर्ड पर प्रोपराइटर शादाब का नाम दर्ज मिला, लेकिन दुकान पर मो. जलील बैठे मिले। इसी चौराहे के पास गुड्डू एग सेल्स से भी बतौर नमूना अंडा लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के अनुसार अंडा के चारों नमूने प्रयोगशाला जांच में नकली पाए जाने पर विक्रेताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कराए जाएंगे। छापामार टीम में एफएसओ रामजी शुक्ला, जयपाल सिंह, महेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें