फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गौहरपुरा पहुंची अखंड ज्योति रथयात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ज्योति रथ यात्रा के दौरान सद साहित्य का वितरण करते पीठ के सदस्य। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति कलश रथयात्रा रविवार को शाहजहांपुर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा डबल स्टोरी फैक्टरी स्टेट से शुरू हुई। रास्ते में रामनगर कॉलोनी, पुलिस लाइन, तारीन बहादुरगंज और जियाखेल सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजाराम मौर्य और जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान अखंड ज्योति पत्रिका और सद्साहित्य वितरित कर विचार क्रांति का संदेश दिया गया। रथ सारथी राकेश ने कहा कि यह आत्मजागरण और समाज निर्माण का जन-अभियान है। सायंकाल गौहरपुरा शक्तिपीठ में सामूहिक साधना के बाद भव्य दीपयज्ञ संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों गायत्री परिजन और श्रद्धालु शामिल हुए। रंजीत वर्मा ने बताया कि रथयात्रा आगामी दो दिनों तक कांट क्षेत्र में जनजागरण करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें