फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइनल जीतकर अकबरी लायन बनी प्रीमियर लीग की चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। अकबरी प्रीमियर लीग के बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अकबरी इलेवन को हराकर अकबरी लायन ने न केवल मैच जीता, प्रीमियर लीग की चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

अकबरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 11.3 ओवर में 103 रन बनाए और उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। टीम की ओर से बाबू ने 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी अकबरी लायन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट शेष रहते 104 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।
विजेता टीम की ओर से निजामुद्दीन ने 28 रन की अहम पारी खेलकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल करने के लिए ताजीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के लिए इमरान खान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मोइन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के पुरस्कार से सम्मानित किया। अंत में सभी खिलाड़ियों को आयोजक डॉ. इजहार अली और उनकी टीम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें