फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एके इलेवन ने पुवायां लेखपाल की टीम को 20 रनों से हराया

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से गर्वमेंट सर्वेंट प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में एके इलेवन ने पुवायां लेखपाल को 20 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल दिखाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर एके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट होकर 112 रन बनाए। इसमें उपेंद्र ने 29 रनों की पारी खेली। अजीत 19 रन बनाकर आउट हो गए। पुवायां लेखपाल के गेंदबाज राजेश यादव और अवनीश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पुवायां लेखपाल की टीम 13.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 92 रन बना सकी। अवनीश ने 15 और राजेश ने 29 रनों की पारी खेली। एके इलेवन की गेंदबाज विशाल मलिक ने दो विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच उपेंद्र को घोषित किया गया। अंपायर फरीद खान व अतुल मिश्रा रहे। स्कोरिंग मयूर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें