फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हांडा क्लब सेमीफाइनल में, अजय का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में चल रहे शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हांडा क्लब ने चौधरी एकेडमी पुवायां को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान हांडा क्लब की ओर से अजय यादव की 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर हांडा क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। चौधरी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट होकर 20 ओवर में 98 रन बनाए। रंजीत ने 31 रनों का योगदान दिया। गुरप्रीत ने 24 रन बनाए। हांडा क्लब के गेंदबाज अनस वीर ने दो, अरुण ने तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी हांडा क्लब की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अजय यादव ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। तरुण ने 14 व नीतीश ने 13 रन बनाए। चौधरी अकादमी के गेंदबाज रंजीत ने एक, माही पटेल ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच अजय यादव को घोषित किया गया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बुधवार को शाहजहांपुर वॉरियर्स व क्राउन वॉरियर्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


फोटो 19



हॉकी : स्पोर्ट्स स्टेडियम ने शांति देवी विद्यालय को 3-0 से हराया



शाहजहांपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी वर्ष पर जिलास्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने शांति देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 3-0 से हरा दिया।



डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुई प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मैच कंपोजिट स्कूल, हथौड़ा व शांति देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें शांति देवी स्कूल की टीम ने 2-1 से बाजी मारी। पहले सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा की टीम ने आर्य कन्या टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में शांति देवी विद्यालय की टीम ने ककराला, जलालाबाद की टीम को 2-0 से पराजित किया।



फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति देवी स्कूल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में मुजाहिद अली, शकील अहमद, पंकज कुमार, राजन, महजबी मंसूरी आदि शामिल रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पंडित दीन दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।



कार्यक्रम में संजय गुप्ता, प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान आदि शामिल रहे। आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें