फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 मिलीबार गिरा वायुदाब, बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। 15 मिलीबार वायुदाब गिरा हुआ है। इससे बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब गिरा हुआ है और उत्तरी हवा चल रही है। उमस का असर बना हुआ है। तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसके असर से अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें