पुवायां। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री श्यामबिहारी मिश्रा ने कहा कि खेती और पशुपालन एक-दूसरे के पूरक हैं। पशुपालन से खेती के लिए प्राकृतिक खाद, दूध आदि मिलता है, साथ ही बिना रसायन वाली उपज भी मिलती है।
गोसेवा आयोग के अध्यक्ष शुक्रवार को पुवायां क्षेत्र में निकाली जा रही गो पोषक यात्रा में शामिल हुए। दलेलापुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुक्रवार को यात्रा का शुभारंभ किया गया। देर शाम गांव उमरिया में यात्रा का समापन हुआ। दिनभर में लगभग 22 मंदिरों और गुरुद्वारों में यात्रा में शामिल लोगों ने पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। पुवायां नगर पालिका सभागार में भी लोगों के साथ बैठक कर जागरूक किया। गोरक्षपीठ से जुड़े और यात्रा के संयोजक योगी हनुमंत नाथ, नीरज सिंह, राजीव सिंह, जगवंत सिंह, सुधीर, प्रेमशंकर, सोहित, संजय उपाध्याय सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद