फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह यादव प्रमुख पदाधिकारियों के साथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के किसानों को छह और 17 जुलाई को दिल्ली के गाजीपुर बार्डर ले जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव ने केंद्र सरकार पर किसानों की भावनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन करते सात माह बीत गए, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सरकार के रवैये को देखते आंदोलन को और मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि अगर सरकार का यही नजरिया रहा तो किसानों के साथ मजदूर भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। समीक्षा बैठक में गाजीपुर बॉर्डर पर जाने के लिए तय की गई दोनों तिथियों के मद्देनजर गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का निर्णय किया गया।
अंत में यूनियन के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने जिला इकाई में झरमल सिंह को प्रभारी, विश्राम सिंह को सचिव कर्नल सिंह को प्रचार मंत्री, गुरविंदर सिंह को संगठन मंत्री, बलविंदर सिंह को बंडा ब्लॉक प्रभारी और गुरविंदर सिंह को खुटार ब्लॉक इकाई मेें उपाध्यक्ष नामित किया। बैठक में प्रमुख महा सचिव बिजेंद्र सिंह यादव, संदीप सिंह, सतपाल सिंह, अनिल यादव, गेंदन लाल वर्मा, आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें