फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जलालाबाद में बाघ देखे जाने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बाघ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारी बाघ के पगचिह्न होने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कल्याणपुर गांव के सूरजपाल बस्ती से कुछ दूर स्थित खेत पर बरसीम लेने गए थे। सूरजपाल ने बताया कि उन्हें सरसों के खेत में बाघ बैठा दिखा। बाघ देखकर घबराया सूरजपाल चिल्लाते हुए गांव की ओर भागा। कुछ ही देर में चर्चा पूरे गांव में फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीण साथ मौके पर गई। वन कर्मियों को खेत पर पगचिह्न मिले, जो काफी छोटे साइज के हैं। वन कर्मियों का कहना है कि पगचिह्न बाघ के नहीं हैं। जबकि ग्रामीण बाघ के ही बता रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों ने बाघ को पहले भी यहां देखा था। दो दिन पहले पड़ोस के गांव चंदौरा बहादुरपुर में बाघ ने एक बछड़े को निवाला बनाया था। उधर, खंडहर चौकी के गांव रघुनाथपुर में भी बाघ देखे जाने की चर्चा है।
कल्याणपुर गांव में बाघ देखे जाने की सूचना पर टीम भेजी गई थी। खेत पर जो पगचिह्न बने थे, जो काफी छोटे आकार के होने से बाघ के नहीं लग रहे हैं। रघुनाथपुर गांव से भी बाघ देखे जाने की सूचना मिली है। खुदागंज इलाके में बाघ होने की सूचना पर वहां विशेषज्ञ टीम भेजी गई थी। उस टीम को सूचित कर दिया गया है। टीम यहां आकर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास प्रताप सिंह, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें