फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

515.8 हेक्टेयर कृषि  भूमि का होगा सुधार 

Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की ओर से जिले में कुल 515.80 हेक्टेयर कृषि भूमि के सुधार या समतलीकरण की योजना बनी है। इस पर कुल करीब एक करोड़ 54 लाख 43 हजार रुपये की लागत आएगी और कुल करीब 1057 किसान लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समिति की बैठक लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने स्पष्ट किया कि भूमि सुधार के कार्य तभी किये जायें जब किसान के खेत में फसल न हो, बरसात न हो रही हो और किसान की सहमति हो। उन्होंने चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। 
विज्ञापन

नाबार्ड की ओर से कुल 165.80 हेक्टेयर भूमि का सुधार 66.93 लाख रुपये की लागत से होगा। इसमें ब्लाक कांट के ग्राम कुईया कटैया, ब्लाक मदनापुर के ग्राम बिरियाकलां, महियावर, बिरिया मकरंदपुर हैं। परियोजना में इन गावों के कुल 280 किसान लाभान्वित होंगे। भूमि सेवा योजना के अंतर्गत कुल 350 हेक्टेयर भूमि में 87.50 लाख रुपये की लागत से काम होगा। विकास खंड जलालाबाद के ग्राम डहर, कुम्हारूआ, ब्लाक मदनापुर के ग्राम वासखेडा कलां व दिउरा एवं ब्लाक ददरौल के ग्राम निवाड़ी खेडा में भूमि का समतलीकरण करते हुए कृषि योग्य बनाया जायेगा। इससे इन गांवों के 777 किसान लाभान्वित होंगे। डीएम ने कहा कि जो श्रमिक भूमि सुधार के कार्य में लगें, वे उसी गांव के हों। जो भी ट्रैक्टर व अन्य मशीन नियमानुसार लगाएं वे उसी गांव या क्षेत्र के हों ताकि दी जाने वाली धनराशि से उसी गांव के व्यक्ति को लाभ हो। जिन किसानों की भूमि समतलीकरण की जाए उस किसान को भी कार्य पर लगाया जाए। बैठक में उपनिदेशक कृषि डीएस राजपूत, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) संजय कुमार, किसान फकीरे लाल वर्मा ,सुनील कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें