फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर दंपती के बीच हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 13 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर केंद्र से विदा किया गया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के एक दंपती की शादी को तीन साल हुए थे। महिला पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। अपनी मां की बात मानता है। उसका कोई खर्च भी नहीं उठाता है। इस बात को लेकर विवाद हो गया। काउंसलिंग के दौरान महिला आरक्षी पिंकी, सरस्वती आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें