फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एजीएम व एक्सईएन को घेरा, नोकझोंक

Thu, 25 Feb 2016 08:13 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई कि शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती शुरू हो गई। इससे व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों कृष्णा नगर स्थित कार्यालय जाकर उप महाप्रबंधक और एक्सईएन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिजली कटौती तत्काल रोके जाने की मांग उठाई। उधर, कांग्रेस ने भी बैठक करके कटौती रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने उप महाप्रबंधक आरके अग्रवाल और एक्सईएन भरत पटेल का घेराव किया। इस दौरान उनकी बिजली अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि असमय अंधाधुंध कटौती से व्यापार और बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बिजली कटौती का समय निर्धारित करने की बात कही। घेराव करने वालों में नगर महामंत्री राधारमण अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सुल्तान खान, चंद्र प्रकाश गुलाटी, गोल्डी सिंह, रफी अहमद, सतनाम चावला, ललित खुराना, नवी अहमद, दीपक गुप्ता, सोनू सिंह, जवाहर रस्तोगी, अमृतलाल, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि शामिल रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगराध्यक्ष सचिन बाथम और महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली कटौती रोके जाने की मांग की। ज्ञापन में निर्धारित शेड्यूल के अंतर्गत बिजली उपलब्ध कराने, जर्जर तारों को बदलवाने, बहादुरगंज पॉवर हाउस में ग्राहक सुविधा केंद्र खोलने आदि मांगें शामिल की गईं। ज्ञापन देने वालों में सच्चिदानंद, सगीर अहमद, हिमांशु गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मो. असलम, रूपेश वोहरा, अशोक गुप्ता, राजीव खन्ना, प्रिंस, नारायण लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें