दोपहर के बाद छाए काले बादलों ने किसानों का संकट और बढ़ा दिया। बादल छाने से फसल सूखने पर संकट मंडरा गया है। इससे गेहूं की फसल सड़ जाने का अंदेशा है। किसान इस आशंका से व्यथित होने लगे हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह बादल छाए थे, लेकिन कुछ देर बाद बादल छंटने के बाद धूप निकल आई। इससे शहरी लोगों को तो राहत मिल गई। साथ ही किसानों के चेहरों पर धूप के साथ फसल सूखने की उम्मीद लगी, जिससे उसे थ्रेशर से गहाई कराई जा सके। दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे के बाद से बादल छाने लगे। इससे किसानों को खेतों में कटी पड़ी फसल सुखाने उम्मीद धूमिल होती दिखने लगी। बादल छाने से किसानों के चेहरे मुरझाए से नजर आए। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक ने बताया एसएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को दिन साफ रहने की उम्मीद है।