खुटार। 108 सेवा के एंबुलेंसकर्मी को परिजन इलाज के बाद घर ले गए। बृहस्पतिवार को भी सीएचसी पर मामले की चर्चा रही।
खुटार में 108 सेवा की एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी ने तीन दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जानकारी होने पर साथियों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। युवक ने दो साथियों पर परेशान करने और धमकाने की बात कही थी। सीएचसी से पुलिस को मामले की जानकारी न देकर एंबुलेंसकर्मी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी पाकर युवक के परिजन भी शाहजहांपुर पहुंचे थे और हालत ठीक होने के बाद उसे घर ले गए। कर्मचारी के जहरीला पदार्थ खाने के पीछे तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि एंबुलेंसकर्मी की शिकायत कई बार अधिकारियों तक पहुंची थी, लेकिन जांच की जरूरत नहीं समझी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि अब तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद