फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुत्तों को पकड़ने का काम हुआ शुरू, नहीं पहुंची सर्जिकल टीम

विज्ञापन
शहर में कुत्तों को पकड़ती टीम। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की टीम ने कुत्तों को पकड़ने का काम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया। टीम ने नौ कुत्तों को पकड़ कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में बंद कर दिया है। विद्युत कनेक्शन अभी नहीं हो पाया है। सर्जिकल टीम सेंटर भी नहीं पहुंची है। दावा किया जा रहा है कि एक या दो दिन में टीम पहुंच जाएगी। इसके बाद नसबंदी का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने 30 सितंबर तक एबीसी सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम की हीलाहवाली के चलते टेंडर प्रक्रिया देर से हुई। इसके बाद संबंधित एजेंसी को वर्कऑर्डर देने में देरी की गई। करीब 15 दिन पहले औरैया से चिकित्सकों के साथ पूरी टीम एबीसी सेंटर पहुंच गई।
यहां पर विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया। नगर निगम की ओर से जेनरेटर की व्यवस्था की गई। उपकरण आदि की व्यवस्था नहीं होने पर टीम लौट गई। अब भी विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है। सेंटर की चहारदीवारी का काम अधूरा पड़ा है। अव्यवस्थाओं के बीच एबीसी सेंटर शुरू करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन


एक टीम को कुत्तों को पकड़ने के लिए लगाया
बृहस्पतिवार को टीम ने गर्रा नदी किनारे आसपास की कॉलोनियों में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन नौ कुत्ते पकड़े गए हैं। फिलहाल एक ही टीम शहर में कुत्तों को पकड़ने का काम करेगी। संभावना जताई जा रही है कि एक या दो दिन में एबीसी सेंटर शुरू हो जाएगा।

कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू हो गया है। चिकित्सकों की टीम जल्द आ जाएगी। इसके बाद नसबंदी का कार्य शुरू हो जाएगा। विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की गई है। जल्द कनेक्शन हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें