फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने समझाया तो पिता ने नाबालिग पुत्री का रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबा में एक व्यक्ति ने अपनी किशोरवय पुत्री की शादी तय की दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पिता को समझाया। पिता ने बालिग होने के बाद शादी की सहमति जताई है।
विज्ञापन

जेबा की महिला ने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री नाबालिग है, लेकिन पति ने पुत्री की शादी तय कर दी है। सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने गांव पहुंचकर किशोरी के पिता से वार्ता की। पिता ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारी में पुत्री की शादी तय की है। पुलिसकर्मियों ने किशोरी के पिता को समझाया कि नाबालिग की शादी अपराध है। इसके बाद पिता ने सहमति दी कि पुत्री के बालिग होने पर ही शादी करेगा।
मिशन शक्ति टीम ने कॉलजों, डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। दरोगा मनीषा चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, सिपाही अविनाश कुमार, जूली चौधरी ने स्कूल, काॅलेजों के रास्तों पर अनावश्यक रूप से खड़े युवकों और रास्ते में ठेला, वाहन आदि खड़ा करने वालों को भी चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें