फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की दी मियाद पूरी होते ही फिर गरजे शिक्षामित्र

Fri, 18 Aug 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
आंदोलन - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन की अवधि पूरी होते ही शिक्षामित्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान हजारों शिक्षामित्रों ने गांधी भवन में सभा की और शांतिमार्च निकालकर खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पूर्वांह 11 बजे के आसपास शिक्षामित्रों ने गांधी भवन पहुंचना शुरू कर दिया था। दोपहर तक वहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिक्षामित्र एकत्र हो चुके थे। इस अवसर पर आदर्श शिक्षक समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष यदवीर सिंह यादव और प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रांतीय नेतृत्व को 15 दिन का समय देकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। सरकार शिक्षामित्रों का धैर्य परखना चाहती है। नेता द्वय ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जल्द निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा शिक्षामित्र चुप बैठने वाले नहीं हैं। सक्रिय शिक्षामित्र मोर्चा की अध्यक्ष पूजा सिंह ने भी सरकार से तत्काल उचित निर्णय लेने की मांग उठाई। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बने रहने के लिए अध्यादेश लाने, शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के बराबर समान कार्य-समान वेतन देने की मांग शामिल की गई है।
इसके बाद शिक्षामित्र हाथों में तिरंगा झंडा लेकर, केसरिया पट्टी माथे पर बांधकर और नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे, वहां उन्होंने जाम लगा दिया। मुख्य मार्ग बंद होने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और जैसे-तैसे जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

000000000000000000000
तीन शिक्षामित्र हो गए बेहोश
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों का बुरा हाल था। गर्मी में नारेबाजी करने के दौरान खुटार के रामानंद, ददरौल के शिवराम और बंडा के प्रमोद यादव बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल धूप से बचाकर और चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें