फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम की फटकार के बाद गेहूं खरीद में आई तेजी

Tue, 25 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की भारी आवक के बाद भी रोजा मंडी में लक्ष्य की एक फीसदी भी खरीद न होने पर एडीएम (राजस्व) ने मातहतों की जमकर फटकार लगाई। मंगलवार को मंडी में 3600 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जो पिछले 24 दिनों में एक दिन की रिकार्ड खरीद है।
विज्ञापन

बता दें कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए मंडी में छह सेंटर खोले गए थे। किसानों के लिए समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। रोजा मंडी में एक से लेकर 24 अप्रैल तक करीब साढ़े सात क्विंटल गेहूं की आवक हुई है लेकिन सेंटरों पर मात्र 16 हजार क्विंटल ही खरीद हो सकी। रोजा मंडी में आवक की तुलना में खरीद कम होने पर सोमवार की शाम एडीएम (राजस्व) सर्वेश कुमार ने बैठक कर मातहतों के पेच कसे और सरकारी खरीद के लक्ष्य को पूरा कराने के भरसक प्रयास करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को मंडी सचिव संजय सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठकर की शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं खरीद पर बल दिया। व्यापारियों ने सहयोग करते हुए आढ़त पर आए ट्रैक्टर ट्रालियों का रुख सेंटरों की ओर कर दिया जिससे मंगलवार को सेंटरो पर 3600 क्विंटल गेहॅू की खरीद हो सकी है लाख प्रयासों के बाद अभी तक मंडी के सेंटरो पर मात्र बीस हजार क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है।
                     
मंडी में एटीएम खाली, व्यापारी परेशान
आधा दर्जन एटीएम भी शोपीस बनकर रह गए 
रोजा। 
एक सप्ताह से बैंक ऑफ  बड़ौदा की मंडी शाखा में कैश की किल्लत है जिस कारण यहां के खातेदार रुपये निकालने के लिए परेशान है लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं यहां के एटीएम शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह बैंक आफ बड़ौदा की रोजा मंडी ब्रांच में खातेदारों का जमावड़ा लगा था लोग बैंक से अपने रुपये को आहरण करने आए लेकिन बैंककर्मी उनके खातों पर एक हजार रुपये से ज्यादा भुगतान नही दे रहे थे । बैंककर्मियो ने बताया कि यहां कार्यरत ब्रांच मैनेजर मुकेश शर्मा का स्थानांतरण होने के बाद आए नए प्रबंधक ज्वाइन कर चले गऐ जो लौटकर नहीं आए। पिछले सप्ताह बैंक में आरबीआई से भेजी गई करेंसी   गेहूूं का सीजन होने के कारण जल्द ही खत्म हो गई। इतना ही नही  रोजा के आसपास चल रहे आधा दर्जन एटीएम शो पीस बने हुए हैं  यहां के ब्रांच से जुड़े करीब 33 हजार खाताधारक परेशान हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें