फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने से दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार गांव के ही एक युवक ने उनकी 17 वर्षीय भतीजी को घर से बाहर बुला लिया और दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजन युवक को पीटने लगे। शोर सुनकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से किशोरी के चाचा और आरोपी युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को खुटार सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण आरोपी के परिजन उसे शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए। किशोरी के चाचा का खुटार में ही इलाज चल रहा है। किशोरी के अनुसार उसने परिजनों के साथ थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि युवती बालिग है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें