फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेंदुए ने किया बकरी का शिकार, बेहोश होकर गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव सरेली में तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला। तेंदुए को देखकर एक महिला बेहोश होकर गिर गई। तेंदुआ आने से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव के रामचंद्र की पत्नी शशि देवी बृहस्पतिवार को बकरी चराने खेत पर गईं थीं। कुछ दूर पर गांव की मीरा देवी, छाया, अलका देवी, कामिनी, सुनैना आदि भी मौजूद थीं। शाम पांच बजे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने शशि देवी की बकरियों पर हमला कर दिया और एक बकरी को मारकर खेत में ले जाने लगा।
यह देखकर शशि बेहोश होकर गिर पड़ीं। साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी, डंडे लेकर शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, तब तक तेंदुआ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शशि देवी को बेहोशी की हालत में उठाकर घर ले गए और इलाज कराया। लोगों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में किसी ने सूचना नहीं दी है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें