फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की हत्या के बाद शव बोरी में रखकर सड़क के किनारे फेंका

Sat, 22 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जितिन यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेत में फसल की रखवाली करने गए युवक की हत्या कर शव को बोरी में भरकर सड़क के किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार को राहगीरों ने शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। एसपी देहात व सीओ ने मौके का निरीक्षण किया। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही है।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर गांव निवासी जितिन यादव उर्फ नेकसू (21) बृहस्पतिवार की शाम को खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। सुबह देर तक नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था।
दोपहर बाद चौकीदार ने ढाई मार्ग पर गुप्ता ईंट भट्ठे के आगे निर्माणाधीन मंदिर के पास बोरी में शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरी खुलवाई तो अंदर से जितिन यादव का शव मिला। शव को बोरी में ठूंस कर भरा गया था। सिर से खून बह रहा था। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार कर दिया है। हालांकि, पुलिस प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की वारदात को जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें