फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में धूल भरी हवाएं चलने के बाद शाम को हुई बारिश

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को हवा चलने के दौरान निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिनभर धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही शुक्रवार शाम से बादल छाने और बारिश होने से विदाई लेती सर्दी फिर लौट आई। रात में पुरवाई के झोंके नमी साथ लेकर आए तो न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 7.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन की शुरुआत सुबह धूप से हुई, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने और तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 23.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से तापमान में वृद्धि के साथ मौसम शुष्क रहने से लोग यह मान बैठे थे कि अब शीतकालीन बारिश का अनुभव कराए बगैर सर्दी अलविदा कह रही है, लेकिन शाम से चली पुरवा हवा ने रात से ठंडक बढ़ानी शुरू कर दी।
इससे पहले सुबह करीब आठ बजे धुंध छटने पर तेज धूप निकल आई। इसके साथ ही 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलनी शुरू हो गई। दो घंटे बाद धूल भरी शुष्क हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे तक मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन बाद में बादलों ने आसमान की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। शाम चार बजे तक चौतरफा बादलों की चादर छाने के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक उदय मिश्रा के अनुसार तेज हवा के दौरान बारिश से सर्दी की वापसी हो गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 18 अंक कम हो गया है। इसलिए पूर्वी विक्षोभ का प्रभाव शनिवार को दिखेगा। इससे हवा की रफ्तार कम होगी, लेकिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
-
तेज हवा और बारिश में बिजली गुल

शाहजहांपुर। आंधी और बारिश की वजह से शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को तेज हवा और बारिश होने से जहां मौसम ने करवट बदली है। वहीं हवा की वजह से बिजली की लाइन भी जवाब दे गई। बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन, हुंडालखेल, बहादुरपुरा की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। जेई ने लाइन फाल्ट की तलाश के लिए टीमों को लगाया है। संवाद

कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को हवा चलने के दौरान निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें