फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से विवाद के बाद निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कांटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला चौभुर्जी में पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा काटने लगा। उसका कहना था कि पड़ोसी पर कार्रवाई की जाए। सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ सदर और चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने जैसे तैसे समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे के बाद उसे नीचे उतरवाया। युवक के खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है। वहीं पांच लाख के मुचलके में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी 22 वर्षीय सलार पुत्र मकसूद का मंगलवार को दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इसके बाद दोपहर दो बजे सलार मोहल्ला चौभुर्जी में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। सलार पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा था। सूचना पर बेरी चौकी प्रभारी अनवार अहमद, कांस्टेबल अजय चौधरी, श्रेय पंवार मौके पर आ गए। उन्होंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने अफसरों को मामले की जानकारी दी तो एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह तथा सीओ सदर परमानंद पांडेय भी मौके पर आ गए।
उन्होंने जैसे तैसे समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे के बाद दोपहर 2:30 सलार को नीचे उतरवाया। सलार के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया। एसएसआई चौक कोतवाली शिववरन यादव ने बताया कि युवक नशे का आदी है। उसका पड़ोसी से कुछ विवाद हो गया था। उसका मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की गई है, जबकि रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। वहीं पांच लाख के मुचलके में भी पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें