फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन श्रमिक ने दर्ज कराई प्रधान और कोटेदार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। स्कूल में क्वारंटीन एक श्रमिक ने सफाई के लिए कहा तो आरापे है कि प्रधान और कोटेदार उसे डंडों से पीट दिया। मामले में प्रधान और कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव जमुनिया खानपुर के राजपाल ने पुलिस को बताया कि तीन मई को वह जनपद सिद्धार्थनगर से काम करके गांव लौटा था। शाहजहांपुर जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद 14 दिन के लिए गांव के स्कूल में क्वारंटीन हुआ था। गांव के प्रधान प्रमोद कुमार और कोटेदार आनंद कुमार से उसने साबुन दिलवाने और स्कूल में सफाई की मांग की थी। इसी बात को लेकर प्रधान और कोटेदार ने चार मई को स्कूल आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसके दाहिने हाथ में काफी चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें