फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाति पूछकर विद्यार्थियों ने कक्षा में पीछे बैठाया, एसडीएम कराएंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। कस्बे के एक निजी स्कूल में अनुसूचित जाति के छात्र को कक्षा में पीछे बैठाने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने एसडीएम व थाने में पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि स्कूल में शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने टीसी कटा लेने की बात कही।
विज्ञापन

कस्बे के वीर प्रताप सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र आयुष प्रताप सिंह एक निजी स्कूल में दसवीं का छात्र है। आरोप है कि 10 सितंबर को उसका पुत्र कक्षा में पहुंचा। वहां तीन बच्चों ने जाति पूछी। छात्राें ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पीछे बैठा दिया। बेटे ने तीनों की शिकायत प्रधानाचार्य से की। उन्होंने भी छात्रों का ही समर्थन किया।
छात्र के पिता ने तहरीर में बताया कि तीनों छात्रों ने कक्षाध्यापक के सामने जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम कलान अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें