फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद रात में मिले नियुक्ति पत्र

Mon, 21 Sep 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर स्कूलों के विज्ञान और गणित के शिक्षकों की भर्ती के नियुक्ति पत्र देर रात तक वितरण किए गए। नियुक्ति पत्र पाने के लिए बीएसए दफ्तर में धरने पर करीब 11 घंटे तक बैठने के बाद रात करीब नौ बजे नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू हो सका। दफ्तर पर मौजूद अभ्यर्थियों को जब नौकरी की चिट्ठी मिली तो रात के अंधेरे में भी उनके चेहरे पर नौकरी पाने की चमक आ गई।  
विज्ञापन

जूनियर स्कूलों में होने वाली विज्ञान और गणित विषय के 29334 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 576 शिक्षक भर्ती होने हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार सोमवार तक हरहाल में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाना था, लेकिन बीएसए दफ्तर के बाहर मंगलवार को नियुक्ति पत्र न मिलने पर अभ्यर्थियों ने सुबह दफ्तर में और फिर बाद में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा बताई। इस पर डीएम ने बीएसए को फोन पर कॉल करके मामले का निस्तारण सोमवार को ही करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अभ्यर्थी बीएसए दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसमें तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं। शाम पांच बजे के बाद बीएसए दफ्तर के कक्षों में पटल लिपिकों ने ताला डाल दिया और घर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में रात में दफ्तर खोलकर करीब नौ बजे से नियुक्ति पत्रों का वितरण करना शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें