फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में वीडियो बनाकर यू-ट्यूबर बच्चे ने की बिजली न आने की शिकायत, डीएम ने बदलवाया ट्रांसफार्मर

Wed, 10 Jun 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सात वर्षीय अधिराज ने बिजली समस्या पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संदेश भेजा। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार घंटे में विद्युत परिवर्तक बदला गया, बिजली बहाल हुई। बच्चे ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
यू-ट्यूबर अधिराज उर्फ छोटा पैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली न आने पर सात वर्ष के यू-ट्यूबर अधिराज उर्फ छोटा पैकेट ने डीएम को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। डीएम के निर्देश पर चार घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलावकर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई।

विज्ञापन


कलान के परौर क्षेत्र के ककोड़ा गांव में लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को विद्युत आपूर्ति में परेशानी हो रही थी। छोटा पैकेट के नाम से मशहूर अधिराज ने मंगलवार को धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संबोधित एक वीडियो बनाया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से क्षेत्रवासियों की कठिनाइयां बताईं। साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने की अपील भी की। समस्या का समाधान होने के बाद बच्चे ने डीएम का आभार प्रकट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें