फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिले आक्रोशित वकील

Wed, 28 Jan 2015 11:38 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डग्गामार वाहनों पर रोक न लगने से आक्रोशित सिविल बार एसोसिएशन के वकील बुधवार को एसडीएम से मिले और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने कहा कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लगा तो वह लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला और महामंत्री ओमपाल यादव के नेतृत्व में तमाम वकील एसडीएम से मिलने पहुंचे। वकीलों ने बताया कि सिंधौली में मैक्स और ट्रक की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक वकील भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने डग्गामार वाहन चलने पर संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कुछ दिन तक डग्गामार वाहन बंद रहे, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वाहन फिर से दौड़ने लगे हैं। चालक क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के साथ ही वाहन को तेज गति से भगाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
एसडीएम लालबहादुर ने वकीलों को आश्वासन दिया कि डग्गामार वाहन चलते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को फोन कर डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें