तिलहर। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार किया।
उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम रवींद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसीलदार कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। राजीव सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि तहसीलदार की कार्यशैली एवं व्यवहार ठीक नहीं है। इस कारण तहसील का कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की कई समस्याएं लंबित हैं लेकिन उनका निस्तारण अब तक नहीं किया गया। अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं होने पर अधिवक्ता सभी राजस्व कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संजीव गंगवार, आशीष शर्मा, महेंद्र कनौजिया, सुरेंद्र पाल गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद