फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। सिविल बार के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह उर्फ पामू (56) की रविवार शाम संदिग्ध हालात में अपने घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बार एसोसिएशन जलालाबाद तथा कलान में शोक सभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सुनील सिंह जलालाबाद तहसील में प्रैक्टिस करते थे।
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार शनिवार को घर लौटते समय बारिश में भीग जाने के कारण उन्हें बुखार आ गया और उन्होंने घर में ही दवाई ले ली। रविवार शाम सात बजे उनकी पत्नी अर्चना खाना लेकर पहुंची तो उन्हें सुनील बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। अपने कार्यों से हमेशा चर्चा में रहे सुनील ने बार संघ से बगावत करते हुए वर्ष 2012 में सिविल बार का गठन किया। तहसील के युवा अधिवक्ताओं को जोड़कर बार संघ के समानांतर एक मजबूत संगठन खड़ा कर दिया। इसमें वह दो साल तक महासचिव पद पर रहे।
वर्ष 2014 में सिविल बार संघ की कमान अपने हाथों में लेते हुए उन्होंने अध्यक्ष पद हथिया लिया और इसके बाद से इस संगठन के चुनाव ही नहीं हुए। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी व दो बेटे हैं। सभी अविवाहित है। थाना अल्हागंज के प्रभारी प्रदीप सेहरावत ने बताया कि घरवालों ने मौत के हालात संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम करवाने को कहा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें