फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों के लिए सलाहःआलू की फसल की काट दें बेल, सिंचाई से करें बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्यान विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया कि अगले सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश व अन्य कृषि अंचलों में शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया कि आलू की फसल फरवरी माह के अंत तक पक जाती है। फसल की खोदाई से 10 दिन पहले आलू की बेल काट दें और सिंचाई नहीं करें। इससे आलू का छिलका मजबूत हो जाता है। टमाटर, मिर्च की ग्रीष्मकालीन फसल रोपाई और कद्दूवर्गीय फसलों की बोआई फरवरी माह में कर लें। झुलसा रोग से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करें। आम के अगेती बौर को खर्रा या दहिया रोग से बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें