फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खराब रैंकिंग आने के कारण सहायक निदेशक मत्स्य को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेड एवं रैंकिंग की मंगलवार शाम को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में समीक्षा की। मत्स्य विभाग में मत्स्य संपदा योजना से संबंधित प्राप्त आवेदन लंबित होने के कारण शून्य अंक प्राप्त होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य संजीव कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी योजनाओं की एवं निर्माण कार्याें के प्राप्तांक की जानकारी ली। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभागों व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं फैमिली आईडी की प्रगति और रैंक कम होने पर डीएम ने एनआरएलएम में अधिक से अधिक ऋण संबंधी आवेदनों पर बैंकों से समन्वय बनाकर स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक मिर्जापुर एवं कलान की फैमिली आईडी बनने में सबसे कम प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में रोपे गए हरिशंकरी पौधों पर 16 अगस्त तक शत-प्रतिशत ट्री गार्ड लगाए जाएं और उन पर बच्चों की नेम प्लेट लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें