शाहजहांपुर में रेलवे लाइन का निरीक्षण करते एडीआरएम सुनील कुमार। स्रोत: रेलवे
- फोटो : सड़क पर भरे पानी में खड़े लोग।
शाहजहांपुर। अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) सुनील कुमार ने बुधवार को सुरक्षा के लिहाज से रेलवे लाइन और गेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई जगह पर लाइन को जांचा।
इस बीच ड्रेनेज सिस्टम खराब मिलने पर नाराजगी जताई। दोपहर में राज्यरानी एक्सप्रेस से आए एडीआरएम ने सबसे पहले पुराने लकड़ी वाले पुल के पास रेल प्वाइंट का निरीक्षण किया। मोहनगंज रेलवे फाटक से स्टेशन दिशा की ओर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं मिली।
उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद ढाका ताल कॉलोनी की लाइन को चेक किया। फिर बंथरा में गेट नंबर 325 का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटी लाइन रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को भी देखा।
नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन के शाखा सचिव शिवम सक्सेना ने एडीआरएम को ज्ञापन देकर बताया कि गाड़ी प्रबंधक का पैसेंजर तबादला अन्य लॉबी में कर दिया गया। जबकि यहां पर पूर्व में 15 गाड़ी प्रबंधक थे। रनिंग स्टाफ का तबादला अन्य मुख्यालय में न किया जाए। स्टेशन से आठ जोड़ ट्रेनें चलती हैं। गाड़ी प्रबंधकों को शंटिंग करानी होती है, यह सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। संवाद