फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरियों को लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। शासन के निर्देश पर जनपद में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर काफी तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाया जाना है। टीका लगने के बाद इस बीमारी पर रोक लगाई जा सकेगी। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने पर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके लिए पहले टीकाकरण करने वाली टीमों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ अली ने बताया कि किशोरियों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। लिस्ट बनाई जा रही हैं कार्यक्रम को शुरू करने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें