फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पर खत्म करें बीडीओ का नियंत्रण

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम्य विकास विभाग के अधीन किए जाने के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश वापस लिए जाने की मांग को लेकर पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने विभागीय सेवा परिषद के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में परिषद के पदाधिकारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को निशाने पर लिया और मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्री मांग पत्र भेजा। धरना-प्रदर्शन में डीपीआरओ दफ्तर और विकास खंड कार्यालयों के पंचायती राज कर्मचारियों समेत ग्राम पंचायतों में तैनात विभागीय सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में सुबह से जीआईसी ग्राउंड पर जमा होने लगे। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए पंचायती राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत को बीडीओ के नियंत्रण में किए जाने संबंधी शासनादेश को एक पक्षीय और अपमानजनक बताया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अगस्त को जारी राजाज्ञा से दोनों विभागों में वैचारिक टकराव बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और पंचायती राज विभाग भी कमजोर हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद ग्रामीण विकास के लिए पंचायत इंस्पेक्टर अर्थात वर्तमान एडीओ पंचायत की सर्किल को विकास खंड नाम दिया गया। उस समय बीडीओ का पद केवल एडीओ पंचायत के पदोन्नति का पद मान्य किया गया। 
जिला महामंत्री रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था लागू होनेे के बाद से विभाग के कार्य और दायित्वों में अभूतपूर्व वृद्धि हो गई है। इसके बावजूद विभाग को महत्वहीन बनाए जाने के शासकीय प्रयास समझ से परे हैं। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि परिषद की मांगों पर सकारात्मक विचार कर समाधान नहीं किया गया तो विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। धरना प्रदर्शन में विनोद कुमार छावला, उमेश भारती, रामकुमार, सत्यपाल, प्रमोद गंगवार, संजय सिंह, अखलाक अहमद आदि ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें