फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई बाईपास चौराहे पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
केरुगंज में बाजार में अतिक्रमण हटवाते एडीएम रामसेवक द्विवेदी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाईपास चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व एसपी सिटी संजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ जाकर अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवा दिया गया। वहीं पक्के निर्माण मंगलवार को जेसीबी से हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब छह बजे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन रवि कुमार यातायात पुलिस के साथ हरदोई बाईपास चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौराहे पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वे स्वयं पक्के निर्माण हटा दें। अन्यथा 24 घंटे के भीतर जेसीबी से हटवा दिए जाएंगे।
इसके अलावा दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए कहा गया। यदि शासन के आदेश पर अमल नहीं हुआ तो जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवा दिया। यातायात पुलिस ने दुकानों के आगे वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने वालों के चालान भी काटे। संवाद
विज्ञापन

प्रशासन ने मांगा व्यापारियों से सहयोग
खुदागंज। तिलहर एसडीएम राशि कृष्णा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण विरोधी अभियान में सहयोग मांगा। नगर पंचायत सभागार में बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी ने कहा कि वह प्रशासन की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने जलालपुर मार्ग, कटरा-खुदागंज मुख्य मार्ग, निगोही रोड आदि से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में जानकारी दी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, सौरभ गुप्ता, अंशु जैन, राजेश राठौर, प्रकाश राठौर, रवि कुमार, सियाराम नायक, मुन्नू सिंह, राजेश गुप्ता, दीनदयाल गंगवार, प्रकाश राठौर, मुकेश कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें