फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र देखने निकले एडीएम

विज्ञापन
मिर्जापुर में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र गंगा की बाढ़ से प्रभावित है। गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। नाव और बाद में ट्रैक्टर से पहुंचे एडीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वर्तमान में जलस्तर 143.650 मीटरगेज है। गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव पैलानी उत्तर के मजरा इस्लामनगर, आजादनगर, मस्जिद नगला में लोगों ने एडीएम को दवाओं और पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था करने की मांग की।
एडीएम ने सीएमओ को मेडिकल कैंप लगवाने और जरूरत की दवाओं की व्यवस्था करने के साथ डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए भूसा की व्यवस्था कराने, तहसीलदार को 10 बड़ी और मझोली नाव तो दो मोटर बोट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित परिवार का सर्वे कराने और आवश्यक राशन किट उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। उन्होंने लोगों को बाढ़ शरणालय में सुरक्षित तरीके से ले जाने की अपील करने के निर्देश दिए। वहीं बाढ़ पुलिस चौकी भी लगवाने के लिए भी कहा। नौशाद समेत कई लोगों की शौचालय की दिक्कत को देखते हुए एडीएम ने अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें