फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: व्हाट्सएप पर मिली गांव में गंदगी की सूचना, मौके पर पहुंचे एडीएम ने सफाईकर्मी को किया निलंबित

Sat, 12 Jul 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को व्हाट्सएप पर सूचना मिली कि गांव राजनपुर में गंदगी फैली रहती है। सफाईकर्मी नहीं आता है। इस पर सुबह सुबह ही एडीएम गांव पहुंच गए। शिकायत सही पाए जाने पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
एडीएम ने सचिव और एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सफाईकर्मी के नहीं आने से गांव में गंदगी फैले होने की सूचना व्हाट्सएप पर मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार शनिवार सुबह गांव पहुंच गए। ग्रामीण द्वारा दी गई सूचना सही पाए जाने पर एडीएम ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सचिव और एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन


तिलहर ब्लॉक के गांव राजनपुर पहुंचे एडीएम को प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी महेंद्र यादव कभी आता ही नहीं है। गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। एडीएम पूरे गांव में घूमे तो सफाई व्यवस्था बदतर मिली। शिकायत की पुष्टि होने पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। 

एडीएम ने गांव में बने आरआरसी का निरीक्षण किया। पता चला कि एक साल पहले बनकर तैयार आरआरसी में आज तक कूड़ा एकत्र नहीं किया गया है। ई-रिक्शा का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे सचिव और एडीओ पंचायत से नाराजगी जताते हुए एडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही एक सप्ताह में सौ घरों का कूड़ा कलेक्शन करने और 50 रुपये प्रति घर से चार्ज लेने का लक्ष्य दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों से पहाड़े सुन 
एडीएम संविलियन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी पहुंचे। यहां बच्चों से पहाड़े सुने। 143 बच्चों के सापेक्ष 110 मौके पर मिले। टीचर को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। अध्यापक ने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है जिससे नामांकन नहीं बढ़ पा रहे हैं। एडीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया। विद्यालय में तार खराब होने से बिजली नहीं आने की शिकायत पर एक्सईएन से बात कर सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें