फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीएम ने किया पुवायां तहसील का निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
पुवायां तहसील में अ​भिलेखों की  जांच करते एडीएम वित्त एवं राजस्व। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पुवायां तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलने पर उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील पहुंचे एडीएम ने अभिलेखों की जांच की तो कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में कमियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने वसूली कार्य की समीक्षा में अमीनों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि 15 दिन में वसूली में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद एडीएम ने तहसीलदार कोर्ट के वादों की भी समीक्षा की। तहसील में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम से सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदानंद सरोज, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
तहसील के शौचालयों में गंदगी मिली है। सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका से कर्मचारी बुलवाकर सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ कमियां मिली हैं जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें