शाहजहांपुर। कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार में छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कोचिंग गई थी। छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आए ई-रिक्शा चालक को हाथ देकर रोका और घर जाने के लिए बैठ गई, लेकिन ई-रिक्शा चालक उसके बताए पते पर न ले जाते हुए अन्य रास्ते पर ले जाना चाहता था।
आरोप है कि विरोध के दौरान ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर-शराबा करने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ई-रिक्शा रुकवाया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। संवाद